Olympics Hockey टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया के परिवार से बदतमीजी, कहे गए जातिसूचक शब्द

Updated : Aug 05, 2021 15:51
|
Editorji News Desk

ओलंपिक(Olympic) के सेमीफाइनल मुकाबले में महिला हॉकी टीम(Womens Hockey Team) की हार का साथ ही देश में कुछ लोगों का जातिवादी चेहरा बेनकाब हो गया. बुधवार को हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया(Vandana Katariya) के घर के बाहर सवर्ण जाति से आने वाले लोगों ने उत्पात किया और जातिसूचक शब्द कहे. यही नहीं मैच में हारने के बाद पटाखे भी जलाए और कहा कि मैच इसलिए हारे हैं क्योंकि टीम में दलितों की संख्या बढ़ गई है. वंदना के परिवार ने जब इसका विरोध किया तो ये लोग कपड़े उतारकर नाचे भी और बदतमीजी करने लगे.

घटना हरिद्वार की है जहां मामले को दर्ज किया है और एक आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक मामले को पुरानी रंजिश के साथ भी जोड़ा जा रहा है. आरोपित पक्ष ने मैच हारने के बाद वंदना कटारिया के घर बाहर पटाखे जलाए थे. वहीं कटारिया के परिवार ने मामले में उचित कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी भी दी है.

बता दें कि महिला हॉकी टीम ने पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया है. भले ही वो मुकाबला हार गएं हों लेकिन ब्रॉन्ड मेडल का मैच अभी बाकी है ऐसे में टीम से पदक की उम्मीद भी लगाई जा रही है.

यह भी पढ़ें: Tokyo olympics: चार दशक का इंतजार खत्म, भारत ने हॉकी का ब्रॉन्ज मेडल जीत रचा इतिहास

Tokyo 2020OlympicWomen Hockey

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या