देश में तैयार हो रहे कोरोना वायरस के तीन वैक्सीन को केंद्रीय ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (सीडीएससीओ) की हरी झंडी मिलने का इंतजार है। फाइजर, एसआईआई और भारत बायोटेक की कोविड-19 वैक्सीन पर तेजी से विचार किया जा रहा है और उम्मीद की जा रही है तीनों ही टीकों या फिर किसी एक को जल्दी ही वैक्सीन के लिए लाइसेंस की मंजूरी मिल जाएगी। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने नई दिल्ली में मंगलवार शाम को स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।