दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा (Priyanka Gandhi's husband Robert Vadra) की गाड़ी का गुरुवार को चालान (Vehicle Challaned) काट दिया. यह चालान गाड़ी को खतरनाक और लापरवाही से चलाने के लिए काटा है.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक गाड़ी चला रहे रॉबर्ट वाड्रा ने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के बारापुल्ला फ्लाईओवर (Barapullah Flyover) पर अचानक ही ब्रेक लगा दी...जिससे उन्हीं की सुरक्षा में लगी गाड़ी की उनकी गाड़ी से पीछे से टक्कर हो गई. ये हादसा तब हुआ जब गुरुवार सुबह वाड्रा अपने दफ्तर जा रहे थे. उनके सुरक्षाकर्मी पीछे दूसरी गाड़ी में आ रहे थे. हादसे में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है. रॉबर्ट वाड्रा की गाड़ी का यह चालान मोटर व्हीकल एक्ट (खतरनाक ड्राइविंग) की धारा 184 के तहत किया गया है.