कारगिल युद्ध (1999) के परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर बनी फिल्म 'शेरशाह' रिलीज़ हो चुकी है. सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) स्टारर यह फिल्म फैंस को काफी पसंद आ रही है. वहीं मेकर्स ने विक्रम बत्रा की फैमिली और आर्मी वालों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी और सबने इस फिल्म के ऐक्टर सिद्धार्थ और कियारा के साथ यह फिल्म देखी. हालांकि अपने बेटे की जिंदगी पर बनी फिल्म देख विक्रम बत्रा का परिवार रो पड़ा.
दरअसल, सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है जिसमें विक्रम बत्रा की फैमिली फिल्म देखकर आंसूओं से तर नजर आ रही है. विक्रम बत्रा के पिता ने कहा, 'सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बहुत ही अच्छी जोड़ी है. दोनों ने काफी अच्छी ऐक्टिंग की है. जो चीजें हमने सुन रखी थी, जितना हमने पढ़ रखा था, विक्रम ने वहां पर जो कुछ किया, वो सारा हमें लाइव प्ले की तरह लगा. विक्रम की मां ने कहा, 'हमें अपने बेटे विक्रम बत्रा और शेरशाह पर नाज है.'
ये भी पढ़ें : Bachpan Ka Pyaar फेम बॉय सहदेव दिर्दो का नया लुक आया सामने, जूहु बीच पर चिल करते वीडियो हुआ वायरल