क्या पीरियड्स के दौरान महिलाएं कोरोना की वैक्सीन ले सकती हैं? तो इसका जवाब है हां. महिलाएं इस दौरान वैक्सीन ले सकती हैं. सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दावे को खारिज कर दिया है जिसमें कहा जा रहा है कि महिलाओं को पीरियड साइकिल के 5 दिन पहले और बाद में वैक्सीन नहीं लेनी चाहिए.
अफवाहों को खारिज करते हुए PIB ने अपने ट्वीट में इस दावे को Fake यानि झूठा बताया है. यहां तक कई डॉक्टर्स और एक्टिविस्ट ने इन अफवाहों को गलत बताया है और कहा है कि पीरियड्स का वैक्सीनेशन से कोई लेना-देना नहीं है. इसीलिए ऐसी अफवाहों के चक्कर में ना पड़ें और वैक्सीन लें.
यह भी पढ़ें | आपको कब करवाना चाहिए Covid-19 टेस्ट? यहां जानिये सारे सवालों के जवाब
यहां तक कि न्यूयॉर्क टाइम्स के येल स्कूल ऑफ मेडिसिन के रिसर्चर्स ने भी दावा किया है कि मेंस्ट्रुअल साइकिल के दौरान होने वाले बदलावों को कोरोना वैक्सीन से जोड़कर नहीं देखा सकता. इससे जुड़े सुबूत नहीं हैं कि कोरोना से पीरियड पर असर पड़ता है.
तो वहीं मुंबई के एक सीनियर गायनोकोलॉजिस्ट ने अपने ट्वीट में कहा है कि 'ये अफवाहें महिलाओं जल्दी टीका लगवाने से रोकने और वैक्सीन को लेकर झिझक पैदा करने का प्रयास है. उन्होंने आगे बताया कि पीरियड्स का वैक्सीन के प्रभाव पर कोई असर नहीं होता और इसीलिए उन्होंने लोगों से अपील की है कि हर कोई जल्द से जल्द वैक्सीन की डोज लें.
यह भी पढ़ें | कोरोनाकाल में प्रेगनेंट महिलाओं को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत, जानिये क्यों