CAA विरोध... जब नमाजियों की सुरक्षा के लिए घेरा बनाकर खड़े हुए हिंदू

Updated : Dec 19, 2019 16:50
|
Editorji News Desk

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन और हिंसा की खबरों के बीच एक सुकून भरा नजारा भी देखने को मिला. ये वीडियो जामिया यूनिवर्सिटी के सामने का है, यहां गेट के सामने कुछ मुस्लिम छात्र और लोग नमाज़ पढ़ रहे हैं. तो वहीं उनके चारों तरफ अन्य धर्मों के लोगों ने ह्यूमन चेन बना ली है, ताकि नमाजियों को कोई दिक्कत न हो. कुछ तत्व नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे इन विरोध प्रदर्शनों को चाहे जितना हिंदू- मुस्लिम रंग देने की कोशिश कर लें, लेकिन ये वीडियो सबूत है इस बात का कि देश का आम नागरिक आज भी गंगा जमुनी तहजीब में यकीन रखता है और इंसान को इंसान से लड़वाने की कोशिशों को दरकिनार करता है. 

NRCCAAJamiaCAA protest

Recommended For You