ब्रिटेन की निचली संसद हाउस ऑफ कॉमन्स ने ब्रेग्जिट प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. जिससे इस महीने के आखिर तक ब्रिटेन के यूरोपियन यूनियन से निकलने का रास्ता पूरी तरह से साफ हो जाएगा. हाउस ऑफ कॉमन्स में बिल के पक्ष में जहां 330 वोट पड़े वहीं इसके खिलाफ 231 वोट डले. हाल ही में प्रचंड बहुमत के साथ चुनकर आए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के लिए ब्रेग्जिट बिल का पास हो जाना बड़ी जीत माना जा रहा है. जॉनसन ने 'गेट ब्रेग्जिट डन' का नारा भी दिया था और इसे 31 जनवरी तक पूरा करने की बात की बात कही थी. बता दें कि ब्रिटेन 5 दशक से यूरोपियन यूनियन का हिस्सा है और इस यूनियन को छोड़ने वाला वो पहला देश है.