ब्रायन लारा ने क्रिस गेल को दी मुबारकबाद, ये है वजह

Updated : Aug 13, 2019 12:22
|
Editorji News Desk

वेस्टइंडीज़ के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज़ ब्रायन लारा ने अपना रिकॉर्ड तोड़ने के लिए क्रिस गेल को मुबारकबाद दी है. दरअसल, भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में गेल ने लारा के एक नहीं बल्कि दो रिकॉर्ड तोड़े थे. पहला, वेस्टइंडीज़ के लिए सबसे ज्यादा वनडे खेलने का और दूसरा वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कैरेबियाई बल्लेबाज़ का. पोर्ट ऑफ स्पेन में भारत के खिलाफ अपनी का 11वां रन बनाते ही गेल ने लारा के 10348 रन का रिकॉर्ड तोड़ा था. गेल के अब 10353 रन हैं. लारा ने गेल की इस कामयाबी पर ट्वीट करते हुए लिखा, वनडे में वेस्टइंडीज़ के हाईएस्ट स्कोरर बनने पर मुबारकबाद.

INDvsWIBrian Laraभारत बनाम वेस्टइंडीज़Chris Gayleक्रिस गेलब्रायन लारा

Recommended For You