BRO ने 60 घंटे के रिकॉर्ड टाइम में तैयार किया 100 फीट लंबा बेली पुल

Updated : Jan 17, 2021 08:28
|
Editorji News Desk

बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने जम्मू-श्रीनगर एनएच 44 के पास एक 110 फीट लंबे पुल का निर्माण रिकॉर्ड 60 घंटों में कर दिया. ये एक बेली पुल है जो कि पहले से बने हुए स्टील के पैनल से तैयार होता है. पुल पर काम करने वाले अधिकारियों ने बताया कि इस पुल के रखरखाव की जिम्मेदारी जिन संस्थाओं के पास है उन्होंने बीआरओ से इस पुल को बनाने में मदद मांगी थी. 14 जनवरी को सुबह साढ़े 9 बजे इस पुल का काम शुरू हुआ जिसमें 6 अधिकारी, 10 सुपरवाइजर और 50 लेबर शामिल थे. बेली पुल की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि 11 जनवरी को मौजूदा पुल की एक दीवार ढह गयी थी और घाटी के इस हिस्से का देश के बाकी हिस्सों से संपर्क कट गया था.

BRONational Highwayजम्मू और कश्मीरJammu and KashmirBorder Roads Organisation

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?