दशहरा वीकेंड में रिलीज हो रहीं 'मैदान' और 'RRR' के क्लैश को लेकर बोनी कपूर और एस.एस. राजामौली का झगड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है. बोनी ने राजामौली को लेकर कहा, 'वे एक ऐसे अनप्रोफेशनल फिल्ममेकर हैं, जो नहीं जानते कि सीनियर फिल्म पर्सनैलिटीज का सम्मान कैसे किया जाता है' बोनी ने इस दौरान यह भी बताया कि उनकी पत्नी श्रीदेवी को फिल्म 'बाहुबली' में शिवगामी की भूमिका निभाने के लिए मेहनताना कम दिया जा रहा था जिसकी वजह से उन्होंने फिल्म ठुकरा दी, जिसके बाद राजामौली ने उनके बारे में बेवजह की बातें की. हालांकि अब तक राजामौली का इस विवाद पर कोई रिएक्शन नहीं आया है.