सुशांत केस पर बॉम्बे HC ने कहा- मीडिया ट्रायल से प्रभावित होती है जांच

Updated : Jan 18, 2021 16:58
|
Editorji News Desk

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में हुए मीडिया ट्रायल को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने साफ कहा है कि, किसी भी केस की जांच के दौरान मीडिया ट्रायल उसकी जांच को प्रभावित करता है. कोर्ट ने कहा कि जब तक कोई नई गाइडलाइंस नहीं आ जाती तब तक मीडिया को सुसाइड केस में प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की गाइडलाइंस को फॉलो करना चाहिए. दरअसल, सुशांत की मौत के बाद मीडिया ट्रायल और न्यूज चैनल पर चल रही अलग-अलग थ्योरी को लेकर रिटायर्ड पुलिस अधिकारी समेत मुंबई के कई लोगों ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें मीडिया के लिए गाइडलाइन बनाने की मांग की गई है. इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने ये फैसला सुनाया.

गाइडलाइनसुशांत केसMediaसुनवाईबॉम्बे HC

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या