बॉलीवुड स्टार सोनू सूद को अवैध निर्माण से जुड़े मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका लगा है. गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने अवैध निर्माण पर एक्शन का फैसला पूरी तरह से BMC के ऊपर छोड़ दिया है. यानी अब अवैध निर्माण गिराया जाएगा या नहीं, इसपर बीएमसी ही फैसला लेगी. बता दें कि सोनू सूद पर आरोप है कि उन्होंने उपनगर जुहू स्थित रिहायशी इमारत में कथित तौर पर बिना इजाजत ढांचागत बदलाव किया है और होटल बना लिए हैं.