शुक्रवार रात मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम (Mumbai Police) में आए एक फोन कॉल से हड़कंप मच गया है. शुक्रवार रात एक फोन कॉल में किसी (Amitabh Bunglow threat call) ने धमकी भरे अंदाज़ में कहा कि शहर के चार जगहों पर बम रखे गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कॉल में कहा गया कि अमिताभ बच्चन के बंगले के अलावा के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, भायखला, दादर रेलवे स्टेशनों पर बम रखे गए हैं. पुलिस ने फोन आने के बाद इन तीनों जगह की सुरक्षा बढ़ा दी और मालूम हुआ कि ये एक फर्जी कॉल थी.
बाद में इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया. इनके नाम राजू कांगणे और रमेश शिरसाट हैं. ये दोनों कल्याण में शुक्रवार शाम पार्टी कर रहे थे और नशे की हालत में दोनों ने पुलिस को कॉल कर चार जगह बम रखने की बात कही पुलिस ने दोबारा उस नंबर पर कॉल किया तो इन्होंने मोबाइल बंद कर दिए.अब इन दोनों लोगों से पूछताछ जारी है.
. ये भी पढ़ें - Yo Yo Honey Singh ने पत्नी के आरोपों को किया खारिज, सोशल मीडिया पर नोट लिख कर कहा- कानून पर पूरा भरोसा है