Shershaah Trailer: सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'शेरशाह' की बॉलीवुड ने की तारीफ

Updated : Jul 26, 2021 16:16
|
Editorji News Desk

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ​​और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) स्टारर फिल्म 'शेरशाह' (Shershaah) के ट्रेलर की काफी तारीफ हो रही है. फैन्स के साथ साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसकी सराहना की है. 

अक्षय कुमार ने फिल्म के ट्रेलर की तारीफ करते हुए ट्वीट किया- 'एक रील हीरो एक असली हीरो को क्या श्रद्धांजलि दे सकता है. सिवाय इसके कि आपके बलिदान ने हमें जीवन के लिए प्रेरित किया, परम वीर चक्र पुरस्कार विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा! मेरे जन्मदिन को आपके साथ साझा करने के लिए खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं.'

आलिया भट्ट ने इसकी तारीफ करते हुए कहा - 'हे भगवान! कितना प्यारा ट्रेलर है. हमारे कारगिल युद्ध के नायक की प्रेरक कहानी को देखने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती. शेरशाह की पूरी टीम को बधाई'.

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर करते हुए कहा - 'शेरशाह ट्रेलर, बधाई टीम #Shershaah! हमारे कारगिल युद्ध के नायक, कैप्टन विक्रम बत्रा की सच्ची कहानी का अनुभव करने के लिए अब और इंतजार नहीं होता!'

तो वरुण धवन ने लिखा - 'इतने खास दिन पर इतना प्रभावशाली ट्रेलर. आइए चलें, टीम, शेरशाह'. 

ये भी पढ़ें: Raj Kundra Pornography Case: शिल्पा से हो सकती है फिर पूछताछ, फोन भी हुआ क्लोन

Kareena Kapoor KhanKiara AdvaniSiddharth MalhotraShershaah TrailerAkshay KumarShershaah

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब