कोरोना महामारी ने कई इंडस्ट्रीज़ समेत बॉलीवुड की भी कमर तोड़ दी. थियेटर्स के बंद होने की वजह से मनोरंजन जगत का उद्योग पूरी तरह से ठप पड़ गया. हालांकि, इससे फिल्म जगत को कितने का नुकसान हुआ है इसका कोई सटीक आंकड़ा मौजूद नहीं है. लेकिन एबीपी न्यूज़ की एक रिपोर्ट की माने तो ये नुकसान 1500 करोड़ रुपये से लेकर हजारों करोड़ रुपये तक का हो सकता है. सूत्रों के हवाले से छपी ख़बर में लिखा है कि सिंगल स्क्रीन थिएटर्स को एक महीने में करीब 25 से 75 लाख रुपये का संभावित नुकसान हुआ. इस इंडस्ट्री को हुआ नुकसान इसी आधार पर कैलकुलेट किया गया है.