बॉलीवुड सेलेब्स बड़ी श्रद्धा से अपने घर बप्पा को स्थापित करते हैं और फिर कुछ दिनों बाद उतने ही गर्मजोशी के साथ उन्हें विदा भी करते हैं. अब कुछ दिनों तक सोनू सूद (Sonu Sood) के घर विराजने के बाद बप्पा (Ganpati Visarjan) ने विदाई ले ली. सोनू सूद ने गणपति बप्पा का विसर्जन किया. इस दौरान उनकी पत्नी सोनाली सूद और बेटे भी साथ नजर आए.
वहीं टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) को भी बेटी पलक के साथ बप्पा को विसर्जित करते देखा गया.
इसके अलावा टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपशिखा (Deepshikha) को गणपति विसर्जिन के दौरान खूब नाचते देखा गया. फिर एक्ट्रेस ने अपने दोनों बच्चों के साथ बप्पा को विदा किया.
बिग बॉस फेम राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और दिशा परमार (Disha Parmar) ने भी धूमधाम से बप्पा को विदाई दी.
ये भी पढ़ें:Naseeruddin Shah ने बताया कि अहम मुद्दों पर बोलने से क्यों बचते हैं बॉलीवुड के तीनों खान?