रविवार तड़के जावा के समुद्र से इंडोनेशिया में क्रैश हुए हवाई जहाज में मारे गए लोगों के शरीर के अंग, कपड़े और कई धातु के टुकड़े निकाले गए हैं. बता दें कि शनिवार को 62 लोगों को लेकर इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से श्रीविजया एयरलाइंस का बोइंग 737-500 जहाज उड़ा था जो कुछ ही देर बाद क्रैश कर गया. अधिकारियों ने कहा है कि क्रैश हुए प्लेन से आए सोनार सिग्नल के बाद वो इस बात को लेकर आश्वस्त हो गए थे कि वो मलबा इकट्ठा कर सकेंगे. क्रैश हुए जहाज का मलबा लांसांग और लाकी द्वीपों के बीच मिला है.