रफ्तार के दीवानों को BMW का 'गिफ्ट', लॉन्च की BMW X3 xDrive 30i SportX 2021

Updated : Feb 18, 2021 00:01
|
Editorji News Desk

जर्मनी की लग्जरी कार मेकर कंपनी BMW ने अपनी X3 xDrive सीरीज का 30i SportX पेट्रोल वर्जन इंडिया में लॉन्च कर दिया है. ये कार रफ्तार के मामले में बेमिसाल है. महज 6.3 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है. स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसके कैबिन में कई फीचर्स दिए गए हैं. इनमें BMW कनेक्टेड ड्राइव फीचर और BMW लाइव कॉकपिट प्लस के साथ 8.8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. वहीं, बेहतर राइडिंग अनुभव के लिए 2021 BMW X3 xDrive 30i SportX पेट्रोल में ECO PRO, Comfort, Sport और Sport+ जैसे ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं. कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 56 लाख 50 हजार रुपये रखी है. कंपनी 2021 X3 xDrive 30i पर 1.5 लाख रुपये तक का ऑफर दे रही है. हालांकि, इसका फायदा केवल वही ग्राहक उठा सकेंगे, जो इस एसयूवी को 28 फरवरी की आधी रात से पहले बुक करेंगे. एक खास बात ये भी है कि इसकी असेंबलिंग चेन्नई वाले मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में होगी. 

BMWबीएमडब्ल्यू

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!