BMW 5 Series: BMW 530i M Sport, 530d M Sport फेसलिफ्ट इंडिया में लॉन्च, देखें इनके फीचर्स

Updated : Jun 24, 2021 23:18
|
Editorji News Desk

BMW इंडिया ने अपनी 5th सीरीज़ 2021 फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है. BMW 5 सीरीज़ को बदले हुए डिज़ाइन, नए इंटीरियर और कई नए फीचर मिले हैं. कार के एम स्पोर्ट वर्जन में BMW लेजर लाइट तकनीक भी मिलती है. साथ ही फाइटोनिक ब्लू मैटेलिक रंग भी पहली बार 5 सीरीज में देखा गया है.
कार के अंदर 12.3 इंच की दो स्क्रीन हैं. पहली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जो बहुत सारी जानकारी देती है और फिर टच स्क्रीन जो अब एंड्रॉइड के साथ भी चलती है. ड्राइवर के पास स्पोर्टी, आरामदायक या ज़्यादा माइलेज वाली सेटिंग्स चुनने का विकल्प है. कार के सभी वेरिएंट में 18 इंच के अलॉय व्हील लगे हैं.
सुरक्षा के लिहाज से भी ये कार ज्यादा दमदार है. इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट और पार्किंग असिस्टेंट के अलावा 7 एयरबैग शामिल हैं.
कार की एक्सशोरुम कीमत 530i एम स्पोर्ट मॉडल के लिए 62 लाख 90 हजार से शुरू होती है, जो 530d एम स्पोर्ट के लिए 71 लाख 90 हजार रुपए तक जाती है. बाज़ार में BMW की इस सीरीज की टक्कर Audi A6, मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास, Jaguar एक्सएफ और Volvo S90 जैसी कारों से होगी.

BMW 5 SeriesBMW

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!