कोरोना से मौत पर दाह संस्कार अनिवार्य नहीं, BMC ने वापस लिया फरमान

Updated : Mar 31, 2020 09:40
|
Editorji News Desk

BMC यानि बृहंमुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने सोमवार को अपने विवादित आदेश को वापस ले लिया है. BMC कमिश्नर प्रवीण परदेशी ने सोमवार को ही आदेश दिया था कि जिन लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है वे चाहे किसी भी धर्म के हों, उनका सिर्फ दाह संस्कार किया जाएगा. उन्होंने कहा था कि दाह संस्कार के दौरान 5 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर भी मनाही थी. साथ ही जारी आदेश में कहा गया था कि अगर कोई शव को दफनाए जाने की बहुत जिद करता है तो शव को मुंबई के अधिकार क्षेत्र से बाहर ले जाकर ही दफनाया जा सकेगा. इस सर्कुलर को महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक विकास मंत्री नवाब मलिक के दखल के बाद वापस लिया गया है.

BMC

Recommended For You