ट्रैक्टर परेड का ब्लू प्रिंट तैयार, 20 राज्यों से आएंगे किसान: रिपोर्ट

Updated : Jan 22, 2021 09:13
|
Editorji News Desk

26 जनवरी को किसानों के ट्रैक्टर परेड को अभी भले ही पुलिस ने मंजूरी नहीं दी है लेकिन किसानों ने परेड का पूरा ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है. किसान संगठनों के हवाले से मिले मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ट्रैक्टर परेड में 20 से ज्यादा राज्यों के किसान आएंगे और करीब 1 लाख ट्रैक्टर इसमें शामिल होंगे. इस ट्रैक्टर परेड में पांच हजार से ज्यादा वालंटियर वाकी टॉकी के साथ पूरी व्यवस्था को संभालेंगे. उन वालंटियर के पास हरे रंग की जैकेट होगी तो हर किसी के पास फर्स्ट एड बॉक्स भी होगा. इसके अलावा ट्रैक्टर परेड में किसान आंदोलन की झाकियां भी होंगी. किसानों ने आम लोगों से भी इस परेड को देखने और शामिल होने का आग्रह किया है. किसान नेताओं ने ये भी साफ कर दिया गया है कि इस परेड में किसान जिस जगह से चाहे, अपनी सुविधा के अनुसार शामिल हो सकते है. इसकी शुरूआत सिंघु बॉर्डर से की जाएगी।

किसान आंदोलनगणतंत्र दिवसगणतंत्र दिवस परेडकिसान बिलfarmer protest todayट्रैक्टर मार्चfarmer protest

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?