शनिवार को एसजीपीसी दफ्तर के बाहर खूब लाठियां और तलवारें चलीं..ये खूनी झड़प SGPC दफ्तर के बाहर धरना दे रहे श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी के कार्यकर्ताओं और SGPC की टास्क फोर्स के बीच हुई. घटना में दोनों ओर से 12 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए और तीन मीडियाकर्मियों को भी चोटें आई हैं. घटनास्थल पर फिलहाल तनाव का माहौल है और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है. दरअसल श्री गुरु ग्रंथ साहिब के गायब हुए 328 स्वरूपों की जानकारी देने की मांग को लेकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी के लोग SGPC के मुख्य गेट के पास धरने पर बैठ गए. इसी को लेकर विवाद हुआ और फिर खूनी झड़प देखने को मिली.