मंगलवार को गुजरात में हुए ज़िला पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित हुए. ये रिजल्ट आते ही बीजेपी के खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी.बीजेपी ने सभी 31 सीटों पर जीत हासिल की. और कांग्रेस का जैसे सूपड़ा ही साफ हो गया. 29 ज़िला पंचायत में तो हाल ये रहा कि कांग्रेस के जीतने वाले सदस्यों की संख्या दहाई का आंकड़ा भी पार ना कर पाई. कांग्रेस पार्टी अपने गढ़ कहे जाने वाले जिलों में भी जीत हासिल ना कर पाई, यहां तक विधानसभा में विपक्ष के नेता परेश धनानी खुद के चुनाव क्षेत्र अमरेली में कांग्रेस को जीत ना दिला पाए.यहां कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा. वहीं आणंद अमरेली, साबरकांठा और जामनगर जिला पंचायत में भी कांग्रेस के हाथ हार ही लगी. साल 2015 के चुनाव की बात करें तो 31 जिला पंचायत में से कांग्रेस ने 22 जिला पंचायतों में जीत हासिल की थी, जबकि बीजेपी को सिर्फ 7 सीट ही मिली थीं