बिहार चुनाव में एलजेपी ने एनडीए से अलग अपना अलग रास्ता चुन लिया है. हालांकि एलजेपी ने साफ भी किया कि बीजेपी के साथ उसकी को कटुता नहीं है. लेकिन बिहार बीजेपी के तेवर तो तल्ख ही हैं. बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने साफ कर दिया है कि एनडीए में शामिल 4 दलों के अलावा अगर कोई अन्य दल पीएम मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल करता है तो उसके खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की जाएगी. यहां तक FIR भी दर्ज करवाई जा सकती है. तो वहीं बिहार के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने साफ किया कि जो भी उम्मीदवार एनडीए से लड़ेगा, वहीं उनका उम्मीदवार होगा, कोई और नहीं.