अब भी कुलदीप सिंह सेंगर पर मेहरबान BJP! पत्नी को दिया जिला पंचायत का टिकट

Updated : Apr 10, 2021 00:31
|
Editorji News Desk

BJP ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव (Unnao) में जिला पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है. भाजपा ने रेप केस के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) की पत्नी संगीता सिंह सेंगर को चुनाव मैदान में उतारा है. कुलदीप की पत्नी संगीता सेंगर अभी जिला पंचायत अध्यक्ष हैं और 2016 में निर्दलीय अध्यक्ष बनी थीं. कुलदीप सेंगर बीजेपी से विधायक थे, लेकिन रेप केस (rape case) में दोषी के बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था. बांगरमऊ से विभिन्न पार्टी से चार बार विधायक रहे सेंगर की पत्नी उन्नाव के फतेहपुर चौरासी से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ेंगी. उनको टिकट देने के फैसले का उन्नाव में भाजपा के नेता दबे स्वर में विरोध भी कर रहे हैं. पिछले साल कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को रेप और अपहरण के मामले में दोषी करार देते हुए उन्हें उम्र कैद की सजा सुनाई थी.

Uttar PradeshKuldeep SengarrapeBJPElectionRape victim

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या