Bengal BJP-TMC: मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बंगाल में बीजेपी को झटका लगा. प. बंगाल में भाजपा के विधायक बिस्वजीत दास ने तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन कर ली है. चुनाव बाद दास तीसरे ऐसे BJP विधायक हैं, जो BJP से TMC में शामिल हुए हैं.
इससे पहले सोमवार को वापस TMC में आते हुए बिष्णुपुर के BJP विधायक तन्मय घोष ने दावा किया था कि BJP बंगाल के लोगों के बीच अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है, जिस वजह से वह टीएमसी में शामिल हुए.
तो वहीं 11 जून को मुकुल रॉय भी BJP से लौटकर TMC में आए थे. बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 77 सीटें जीती थीं, पर अब दास के इस्तीफे के बाद BJP की सीटें घटकर 72 हो गई हैं.
ये भी पढ़ें: देश में वैक्सीनेशन का बना नया रिकॉर्ड, एक दिन में 1.28 करोड़ लोगों को टीका