जमीन से आसमान में पहुंची CAA की लड़ाई, समर्थन में BJP उड़ाएगी 5,000 पतंग

Updated : Jan 12, 2020 21:31
|
Editorji News Desk

बीजेपी की गुजरात इकाई ने नागरिकता कानून के समर्थन में लोगों को जुटाने के लिए एक अनूठा तरीका अपनाया है. राजकोट में बीजेपी नेताओं ने ऐसी पतंग तैयार करवाई हैं जिन पर नागरिकता कानून को समर्थन देने की बात छपी है. नेताओं के मुताबिक मकर सक्रांति का त्यौहार पास है और इस मौके पर लोग जमकर पतंगबाजी करते हैं. ऐसे में इस प्रकार की पतंगे समर्थन करने वालों के बीच खासी मशहूर होंगी. पार्टी की तरफ से ऐसी पांच हजार पतंगों को बांटने का लक्ष्य रखा गया है.

CAABJP Gujaratनागरिकता संशोधन कानूनबीजेपी

Recommended For You