DTC की 1,000 बसों की खरीद को लेकर BJP ने की CBI जांच की मांग

Updated : Jun 17, 2021 09:40
|
Editorji News Desk

दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने एक हजार बसों (Bus) की खरीद को ठंडे बस्ते में डाल दिया है. डीटीसी के प्रबंध निदेशक की ओर से 11 जून को जारी आदेश में कहा गया है कि एक हजार बसों की खरीद और उनके वार्षिक रखरखाव अनुबंध (AMC) को अगले आदेश तक 'ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है. जिसके बाद बीजेपी (BJP) ने प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है. दिल्ली के बीजेपी विधायक और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने बसों की खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दावा किया कि इसका मकसद निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाना था. विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि बसों की खरीद के आदेश को वापस लेने से वो पूरी तरह संदेह के दायरे में आ गए हैं. उन्होंने ये भी कहा कि सरकारी मशीनरी इस घोटाले पर पर्दा डालने की कोशिश रही है.


दिल्ली सरकार ने आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उपराज्यपाल द्वारा जांच बिठाने के चलते खरीद प्रक्रिया रोकी गई है. डीटीसी ने इस साल की शुरुआत में एक हजार लो-फ्लोर बसों की खरीद के लिए निविदा आमंत्रित की थी. बसों की एएमसी के लिये अलग से निविदा जारी की गई थी.

BJPCBIDTC bus

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या