अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी किताब में राहुल गांधी पर टिप्पणी क्या कि, बीजेपी को बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया. इस मुद्दे पर बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शायराना अंदाज में तंज कस ट्वीट किया कि, आजकल उनकी बेवकूफी के चर्चे हर जुबान पर हैं. तो एक और केंद्रीय मंत्री गरिराज सिंह भी इस मामले में कूद पड़े और ट्विटर पर लिखा कि राहुल को जो सम्मान भारत में मिल रहा था, अब वो ग्लोबल हो गया है. इनके अलावा बीजेपी नेता संबित पात्रा, गौरव भाटिया समेत दूसरे कुछ और नेता इस मसले पर ट्वीट कर राहुल गांधी पर तंज कस चुके हैं.