दिन रात सेलेब्स के पीछे लगकर उनकी तस्वीरें और वीडियो लेने वाले पैप्ज़ ने श्रद्धा कपूर के साथ कुछ ख़ास किया. मालदीव में शादी अटेंड करके लौटीं श्रद्धा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. अपना बर्थडे वहां मनाकर बृहस्पतिवार को देश लौटीं श्रद्धा को शायद ही इसका अंदाज़ा रहा होगा कि पैप्ज़ ने उनके लिए ऐसा सरप्राइज़ प्लान किया है. श्रद्धा जब पार्किंग में अपनी गाड़ी के पास पहुंचीं तो उन्हें सरप्राइज़ देते हुए पैप्ज़ उनके लिए केक ले आए और उनसे केक कटवाया. इस दौरान पैप्ज़ ने उन्हें अपना फेरवेट भी बुलाया. बता दें कि बुधवार को श्रद्धा 34 साल की हो गईं.