देश में बर्ड फ्लू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के 13 जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है, जबकी राज्य के 27 जिलों में 1100 से ज्यादा कौवे और अन्य पक्षी मृत पाए गए हैं. आगर मालवा क्षेत्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पोल्ट्री मार्किट बंद कर दी गई है. इसके अलावा नीमच और इंदौर में भी पोल्ट्री से जुड़ी दुकानें बंद करवाई गई है. मध्य प्रदेश के अलावा यूपी के कानपूर चिड़ियाघर में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है जिसके बाद चिड़ियाघर को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है. इतना ही नहीं जानकारी ये भी है कि जू के सभी पक्षियों को मारने का आदेश दिया गया है और परिसर के 10 किलोमीटर के दायरे में मांस बेचने पर रोक लगा दी गई है. आपको बता दें कि अब तक देश के सात राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है.