सहारा इंडिया परिवार समूह के मालिक सुब्रत रॉय (SUBRATA ROY BIOPIC) पर जल्द ही एक फीचर फिल्म बनने जा रही है. चिट फंड घोटाले के मामले में जेल की सजा तक काट चुके सुब्रत रॉय पर बनने वाली इस बायोपिक का एलान उनके 73वें जन्मदिन यानी 10 जून को किया जाएगा. फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श (Taran Adarsh) ने इसकी जानकारी दी है.
SEBI ने सुब्रत रॉय को गैर कानूनी ढंग से चिट फंड के जरिए लाखों लोगों से पैसे जुटाने का दोषी करार दिया था, 2020 में सेबी ने सुब्रत रॉय को ब्याज सहित कुल 62,600 करोड़ रुपये लौटाने की बात कोर्ट में कही थी. 2020 में Netflix पर आई 'Bad Boy Billionaire' वेब सीरीज में सुब्रत रॉय पर भी एक एपिसोड था.