Akasa Air होगी आम लोगों की खास उड़ान, सबसे सस्ती एयरलाइन लाने की तैयारी में अरबपति झुनझुनवाला

Updated : Jul 28, 2021 22:46
|
Editorji News Desk

देश में Akasa Air के नाम से सबसे सस्ती एयरलाइन शुरु की जाएगी. शेयर मार्केट के दिग्गज अरबपति राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) ये अल्ट्रा-लो-कॉस्ट एयरलाइन (ultra low cost airline) लाने की तैयारी में हैं. बुधवार को एक टीवी इंटरव्यू में झुनझुनवाला ने इसका खुलासा किया.

झुनझुनवाला ने बताया कि उनकी Akasa Air को अगले 15 दिनों में एविएशन मिनिस्ट्री से NOC मिलने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि Akasa Air अगले 4 साल में शुरू हो जाएगी. इसमें 70 विमान रखने की योजना है और हर विमान में 180 यात्रियों को ले जाने की क्षमता होगी. 

झुनझुनवाला ने कहा कि इस एयरलाइन को लाने का मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग हवाई यात्रा कर सकें. हालांकि, झुनझुनवाला एक ऐसे बाजार में सस्ती एयरलाइन लाने का जोखिम उठा रहे हैं, जहां बीते कुछ सालों में कई एयरलाइंस किराए और उच्च लागत के कारण बंद हो गईं. 

ये भी पढ़ें: Bank डूब जाएं तो भी 90 दिन में ग्राहकों को मिल जाएगी 5 लाख तक की रकम: सरकार

airlinesRakesh JhunjhunwalaAkasa

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study