Bihar: PM मोदी के जन्मदिन पर 'टीकाकरण महाअभियान', RJD बोली- तो इसके लिए बीतों दिन कम किया गया टीकाकरण?

Updated : Sep 17, 2021 00:06
|
Editorji News Desk

PM Modi Birthday: 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर बिहार में टीकाकरण महाअभियान का ऐलान नीतीश कुमार ने किया है. बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी RJD ने CM नीतीश (Nitish Kumar) पर आरोप लगाया है कि पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर रिकॉर्ड वैक्सीनेशन करवाने के लिए पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में टीकाकरण की रफ्तार जानबूझकर सुस्त कर दी गई है.

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि शुक्रवार को पीएम के जन्मदिन के मौके पर बिहार सरकार ने 30 लाख लोगों का रिकॉर्ड टीकाकरण करने का टारगेट रखा है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लिए जान बूझकर पिछले कुछ दिनों से टीकाकरण कार्यक्रम को राज्य भर में करीबन रोक दिया गया है, लोगों को वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है. उन्होंने कहा कि ये कैसा बर्थडे सेलिब्रेशन है जिसके लिए लोगों की जान से खिलवाड़ हो रहा है. 

RJD ने कहा है कि दरअसल नीतीश कुमार घबराए हुए हैं कि बीजेपी अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी कहीं मुख्यमंत्री ना बदल दे. इसपर जेडीयू ने पलटवार करते हुए कहा है कि ये टीकाकरण महाअभियान स्वागत योग्य फैसला है, लेकिन विपक्ष को जनकल्याण से कोई मतलब नहीं है. 

ये भी पढ़ें: PM के 71वें जन्मदिन पर वाराणसी में भव्य तैयारी, 21 दिनों तक 71 कार्यक्रमों का होगा आयोजन 

Nitish KumarPM ModiVaccination campaign

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'