बिहार (Bihar) के गया (Gaya) में एक दलित (Dalit) लड़के से थूक चटवाने का मामला सामने आया है. घटना जिले के कढ़ौना गांव की है. पुलिस ने इस मामले आईटी कानून और एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत 14 नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध FIR दर्ज की, जिसके बाद 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ के दौरान एक आरोपी ने बताया कि गांव के पूर्व मुखिया अबलू सिंह उर्फ अभय ने वीडियो बनाने का आदेश दिया था. पुलिस ने वो मोबाइल भी जब्त कर लिया है जिस से वीडियो बनाया गया. जानकारी के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का है और जिस व्यक्ति को थूक चटाया गया वो अपने ही गांव की एक नाबालिग लड़की को लेकर भाग गया था. बाद में दोनों परिवारों ने इन्हें खोजा और गांव में हुई पंचायत में लड़के को ये सजा दी गई.