Bigg Boss OTT में कंटेस्टेंट की क्लास लगाने वाले कारण जौहर (Karan Johar) इस हफ्ते कूल नजर आए. करण के सामने कंटेस्टेंट्स ने ‘जन्माष्टमी’ के मौके पर कोरियोग्राफ किए हुए खास परफॉर्मेंस पेश की. साथ ही कुछ गेम्स भी खेले गए. शमिता (Shamita Shetty) और राकेश (Raqesh Bapat) की खास दोस्ती को लेकर करण ने काफी दिलचस्पी दिखाई. सनी लिओन ने भी शो में अपने डांस का तड़का लगाया
जहां इस वीकेंड कंटेस्टेंट ने खूब मस्ती मजाक किया वहीं इस हफ़्ते कोई भी एलिमिनेट नहीं हुआ. हालाँकि करण ने ये बात बताने से पहले पहले घरवालों को खूब तड़पाया और डराया. उन्होंने सबसे पहले प्रतीक को सुरक्षित होने की बात कही. फिर करण ने मिलिंद गाबा का नाम लेते हुए कहा कि आप यहां से जाना चाहते थे लेकिन आज आप एलिमिनेट नहीं हो रहे हैं.
इसके बाद उन्होंने बताया कि अक्षरा और नेहा भी सेफ़ हैं. दर्शकों को अलविदा करते हुए करण ने यह कहा कि जल्द ही घर में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री नजर आने वाली हैं.
ये भी पढ़ें :बदले हुए लुक में नजर आईं Rubina Dilaik, वीडियो देख फैंस बोले- 'बार्बी डॉल'