तमिल फिल्म अभिनेत्री और Bigg Boss फेम यशिका आनंद (Yashika Aannand) एक सड़क दुर्घटना (Road accident) का शिकार हो गई हैं. यशिका सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल (Injured) हो गई. जबकि इस हादसे में उनकी एक दोस्त की मौत (Death) हो गई. यशिका समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. शनिवार देर रात एक बजे ईस्ट कोस्ट रोड पर यशिका की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. खबर है कि यशिका अपने दोस्तों के साथ महाबलीपुरम से चेन्नई लौट रही थीं. उसी दौरान उनकी गाड़ी भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई. पुलिस का कहना है कि गाड़ी में सवार चारों लोग शराब के नशे में थे.
चश्मदीदों के मुताबिक एक ओवरस्पीड एसयूवी ईसीआर रोड पर जा रही थी. कार ने सेंटर मीडियन को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी. घटना के बाद वहां मौजूद लोग कार में सवार लोगों को बचाने पहुंचे.