Bigg Boss 14 के सेट से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है. शो की टैलेंट मैनेजर पिस्ता धाकड़ की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. एंटरटेनमेंट वेबसाइट 'स्पॉटबॉय' की रिपोर्ट के मुताबिक शूट के बाद पिस्ता अपनी स्कूटी से घर जा रही थीं. उनकी स्कूटी स्लिप होकर गड्ढे में गिर पड़ी और वो पीछे से आ रही वैनिटी वैन के नीचे आ गईं. हादसे में उन्हें गंभीर चोट आई और ज्यादा खूब बहने के कारण उनका निधन हो गया. पिस्ता धाकड़ महज 24 साल की थीं. वो कलर्स प्रोग्रामिंग टीम की सदस्य थीं और बिग बॉस में मुख्य असिस्टेंट कॉर्डिनेटर के तौर पर काम कर रही थीं. अचानक से हुए इस निधन से टीवी जगत में काफी दुख का माहौल है.