Bigg Boss 14 के घर में एजाज़ खान के साथ झगड़े के दौरान कविता कौशिक बहुत गुस्से में आ गई थीं. उन्होंने सलमान खान और मेकर्स पर सवाल उठाए. शो में सभी ने उन्हें बहुत समझाने की कोशिश की. इस दौरान देखा गया कि निक्की और अभिनव कविता को समझाते हैं. वो बोलते हैं कि धक्का मारना ठीक नहीं है, तुम बुरी नजर आओगी. इस पर कविता ने कहा 'बुरी तो मैं लग ही रही हूं. ये मुझे गेम नहीं खेलने देते, झुंड बनाकर बैठते हैं. पीछे से आवाजें निकालते हैं. गालियां देते हैं. ये चीज टीवी पर नहीं दिखाई जाएगी.' वहीं सलमान पर निशाना साधते हुए कविता ने कहा, 'सलमान सर के सामने बात रखती हूं तो वो इंटरेस्टेड नहीं दिखते. वो एजाज को बोलते हैं कि अरे आप बहुत अच्छे जा रहे हैं. बहुत सही दिख रहे हैं.'