सोमवार को मुंबई (Mumbai) में कोरोना (Corona) के 2662 नए मामले सामने आए जो 17 मार्च के बाद सबसे कम हैं जबकि इसी दौरान 78 लोगों की सांसे थम गईं. बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (BMC) के आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6 लाख 58 हजार 866 हो गई है और कुल 13 हजार 408 लोगों की मौत हुई.
BMC के अनुसार बीते 24 घंटे में 5,746 मरीज कोरोना से रिकवर हुए जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया. मुंबई में रिकवरी रेट की दर भी राहत देती है जो बढ़कर 89 हो गई है.