कोरोना के बाद अब बर्ड फ्लू आफत बनकर आया है. इसके चलते कई प्रदेशों में अलर्ट जारी किया गया है. गुरुवार को केंद्र सरकार ने कहा कि केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश ने ही अभी तक अपने यहां बर्ड फ्लू की पुष्टि की है लेकिन सभी राज्यों को किसी भी संभावित घटना के लिए तैयार रहना चाहिए. मध्य प्रदेश में अब तक 8 जिलों में बर्ड फ्लू फैल चुका है. मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद इन इलाकों में चिकन की दुकानों को एक सप्ताह के लिए बंद रखने का आदेश दिया है. बता दें इन्दौर, नीमच, देवास, उज्जैन, खंडवा, खरगौन और गुना जिलों में कौवों के नमूनों में बर्ड फ्लू वायरस की मौजूदगी की पुष्टि हुआ है.