जून में शुरु हो सकता है बच्चों के लिए बनाई गई भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का ट्रायल

Updated : May 24, 2021 07:38
|
Editorji News Desk

भारत बायोटेक जून से अपनी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन (Covaxin) का ट्रायल बच्चों पर शुरू कर सकती है. कंपनी को 2 से 18 साल के बच्चों पर ट्रायल करने की इजाजत पहले ही मिल चुकी है. भारत बायोटेक के बिजनेस डेवलपमेंट एंड इंटरनेशनल एडवोकेसी के प्रमुख डॉ राचेस एला ने फिक्की महिला संगठन के सदस्यों के साथ एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी उन्होंने विश्वास जताया कि बच्चों के लिए वैक्सीन का लाइसेंस इस साल की तीसरी तिमाही में मिल सकता है. उन्होंने ये भी कहा कि बायोटेक (Biotech) इस साल के आखिर तक कोवैक्सीन की उत्पादन क्षमता 70 करोड़ तक कर लेगी. वहीं उन्होंने इस बात पर भी खुशी जाहिर की कंपनी को सरकार की ओर से पूरी मदद मिल रही है.

आपको बता दें कि भारत में अभी बच्चों के लिए कोई वैक्सीन नहीं है और 18 प्लस के लिए टीकाकरण कार्यक्रम में भी कई राज्यों में इसलिए दिक्कत पेश आ रही है क्योंकि राज्य सरकारों को वैक्सीन की किल्लत से दो चार होना पड़ रहा है.

CovaxinJune

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?