संयुक्त किसान मोर्चा का 'भारत बंद', जानें कहां कहां रहा इसका असर

Updated : Mar 26, 2021 20:01
|
Editorji News Desk

कृषि कानूनों (FARM LAWS) के खिलाफ किसान आंदोलन (FARMERS PROTEST) के चार महीने पूरे होने के मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा (SANYUKT KISAN MORCHA) ने शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान किया था जिसका कई जगहों पर असर देखने को मिला. 12 घंटे का ये बंद सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया था. इस दौरान पंजाब, हरियाणा और बिहार में इस बंद का असर खूब दिखा.

प्रदर्शनकारियों ने पंजाब और हरियाणा में 32 जगहों पर रेल पटरियों को ब्लॉक किया जिसके चलते चार शताब्दी समेत 31 ट्रेनों को रोकना पड़ा. किसानों ने चंडीगढ़-अंबाला हाईवे भी ब्लॉक कर दिया था, जिस वजह से लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. पंजाब के कई शहरों में दुकानें भी बंद की गईं. पंजाब-हिमाचल सीमा पर भी किसानों ने धरना दिया. दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर भी बंद रहे जिस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे की दिल्ली से गाजियाबाद आने वाली लेन को भी बैरिकेड लगा कर बंद कर दिया गया. 

भारत बंद को समर्थन के अलावा बिहार में विपक्षी दलों ने विधानसभा में बदसलूकी को लेकर भी बिहार बंद बुलाया था इसलिए यहां इसका नजर आया. हाजीपुर, बेगूसराय, दरभंगा, आरा में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. भारत बंद के दौरान बिहार में कई जगहों पर रेल रोको अभियान भी चलाया गया.

sanyukt kisan morchaBharat Bandhfarm lawsfarmer leaders

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?