अगर आप स्मार्टफोन से डिजिटल लेनदेन करते हैं तो सावधान हो जाइए. दरअसल चेक प्वाइंट रिसर्च में एक नये खतरनाक मैलिशियस एप्स के सेट की पहचान हुई है. ये ऐप्स Clast82 नामक ड्रॉपर के म्यूटेंट हैं जो गूगल सिक्योरिटी को धोखा देने में केपेबल हैं.
इन मैलिशियस ऐप्स के फोन में इंस्टॉल होने से हैकर्स आपकी बैकिंग डिटेल की चोरी कर सकते हैं. ऐसे में अगर आपके मोबाइल फोन में ये 9 खतरनाक एप्स इंस्टॉल हैं, तो तुरंत इन्हें अनइंस्टॉल कर दें.