वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं ये ट्रैक, दिल्ली से काफी करीब भी

Updated : Mar 06, 2021 16:49
|
Editorji News Desk

दिल्ली के आसपास ऐसी कई जगहें जहां ट्रैकिंग का मजा लिया जा सकता है. अगर आप भी ट्रैकिंग के शौकीन हैं तो यहां जरूर जाएं. आइए जानते हैं इन खूबसूरत जगहों के बारें में.

नाग टिब्बा-
उत्तराखंड का नाग टिब्बा हर पर्यटक को पसंद आता है. यहां से हिमालय की ऊंची चोटियां देखने का अलग ही आनंद है. जिन लोगों को ट्रेकिंग पसंद है उन लोगों को यहां जरूर जाना चाहिए. घने जंगलों से घिरी और प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर नाग टिब्बा की पहाड़ियां आपको यहां बार-बार आने पर मजबूर कर देंगी.

त्रियुंड ट्रैक-
हिमाचल का त्रियुंड ट्रैक दिल्ली वालों की पहली पसंद है. त्रियुंड ट्रैक एक दिन में आसानी से पूरी की जा सकती है. यहट्रैक मैक्लोडगंज के पास से शुरू होकर घने जंगलों में ले जाती है. यहां आप कांगड़ा वैली के अद्भुत नजारे देख सकते हैं. 

भृगु लेक-
एडवेंचर के शौकीनों को हिमाचल का भृगु लेक बहुत पसंद आता है. ये लेक मनाली की ऊपरी पहाड़ियों में स्थित है. यहां हर साल हजारों की संख्या में लोग ट्रैकिंग करने आते हैं. सबसे ज्यादा पर्यटक यहां दिल्ली से आते हैं. बर्फीले पहाड़ों के बीच यहां ट्रैकिंग करने का अलग ही मजा है.

बिजली महादेव ट्रैक-

हिमाचल के कुल्लू में स्थित बिजली महादेव शंकर भगवान का बहुत पुराना मंदिर है. ये मंदिर अपने कई तरह के चमत्कारों के लिए प्रसिद्ध है. यहां बहुत कम समय में ट्रैकिंग पूरी की जा सकती है.

trektrekkingDestinationDelhi

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी