बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को बीजेपी ने अपने 13 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, जिसमें अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती का नाम गायब रहा. खबरों के मुताबिक, पहले चर्चा थी कि बंगाल के रासबिहारी सीट से मिथुन चक्रवर्ती उम्मीदवार बनाया जाएगा, लेकिन बीजेपी की लिस्ट में यहां से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा को दावेदार बनाया गया है. बताया जा रहा है कि मिथुन फिलहाल बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार ही करेंगे और इसी कड़ी में 30 मार्च को वो नंदीग्राम में सुवेन्दु अधकारी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे.