बंगाल-असम में आज थमेगा पहले चरण का प्रचार, ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे नेता

Updated : Mar 25, 2021 09:12
|
Editorji News Desk

पश्चिम बंगाल (West Bengal) और असम (Assam) में आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार (Election Campaign) का शोर थम जाएगा. 27 मार्च को असम की 47 विधानसभा सीटों पर और बंगाल की 30 सीटों पर मतदान होना है. लिहाजा दोनों ही राज्यों में पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है. खासकर पश्चिम बंगाल में गुरुवार के दिन रैलियों और रोड शो का रेला लगने वाला है. बंगाल में आज गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) की चार रैलियां हैं. इसके साथ ही सीएम ममता बनर्जी (CM Mamta Banerjee), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और गौतम गंभीर भी वोट मांगने वाले हैं. ममता बनर्जी भी चार रैलियां करेंगी वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह औऱ CM योगी आदित्यनाथ तीन रैलियों को संबोधित करेंगे. BJP पश्चिम बंगाल में पहली बार मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को भी मैदान में उतारेगी. मिथुन गुरुवार को चार रोड शो करेंगे. BJP में शामिल होने के बाद अभी तक वे चुनाव प्रचार में नहीं उतरे थे.

Amit ShahMithun ChakrabortyMamata Banerjee Rally

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'