नारियल में विटामिन, पोटैशियम, फाइबर, कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं. यही वजह है कि नारियल आपकी सेहत के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है. सबसे अच्छी बात ये है कि नारियल में फैट और कॉलेस्ट्रॉल नहीं होता और अपनी इसी खूबी के चलते ये मोटापे को कम करने में काफी मददगार है. कई बीमारियों के इलाज में भी नारियल पानी काम आता है. रोज एक नारियल का पानी आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है और जरूरी ग्लूकोज की आपूर्ति करता है. आज हम आपको बताएंगे रोज़ नारियल पानी पीने के फायदे.
1. किडनी की पथरी में फायदेमंद
कैल्शियम, ऑक्सलेट और दूसरे कई तत्वों का मिलकर क्रिस्टल बनने के कारण किडनी में पथरी बन जाती है. किडनी में पथरी होने पर नारियल पानी बहुत फायदा करता है. नारियल पानी इन क्रिस्टल्स को गलाता है और पथरी को जल्दी बाहर निकालने में मदद करता है.
2. डायबिटीज में मददगार
नारियल पानी ब्लड में शुगर का लेवल कम करता है. डायबिटीज की मुख्य वजह शरीर में इंसुलिन हार्मोन की कमी है. नारियल पानी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर में इंसुलिन के सर्कुलेशन में मदद करते हैं. डायबिटीज के मरीज को नारियल पानी जरूर पीना चाहिए. वहीं, इसमें मौजूद मैग्नीशियम तत्व टाइप-2 डायबिटीज और प्री-डायबिटीज में फायदेमंद होता है.
3. एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर
शरीर में ज्यादा फ्री रेडिकल्स होने से ये सेल्स को डैमेज करने लगते हैं. इससे दिल और किडनी से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. नारियल पानी पीने से इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स फ्री रेडिकल्स को खत्म करते हैं और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.
4. बुखार में आराम
नारियल पानी बुखार में आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखता है. इसके साथ शरीर में आई कमजोरी और पोषक तत्वों की कमी को भी पूरा करता है. नारियल पानी हल्का होने के चलते शरीर इसे जल्दी डाइजेस्ट कर लेता है.
5. उल्टी दस्त में फायदा
उल्टी दस्त होने पर शरीर में काफी कमजोरी आ जाती है. उल्दी, दस्त होने के पीछे शरीर में पानी की कमी होना सबसे बड़ा कारण होता है। ऐसे में नारियल पानी सबसे बेहतर विकल्प है.
6. मुंहासों से छुटकाराया
अगर आपके चेहरे पर पिम्पल्स , टैनिंग या सनबर्न की समस्या हो रही है तो नारियल पानी आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. हर रोज़ दिन में दो बार चेहरे पर नारियल पानी लगाएं. आपकी स्किन साफ़ होने लगेगी.
7. ब्लड प्रेशर
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में नारियल पानी काफी मदद करता है. नारियल पानी में मौजूद विटामिन सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रैशर को कंट्रोल रखता है.