आपको वजन कम करना हो या ना करना हो, एक्सरसाइज और वर्कआउट हर इंसान के लिए बहुत जरूरी है. ये आपके शरीर को बेहतर फंक्शन करने और आपको स्वस्थ रहने में मदद करता है. अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं और हेवी वर्कआउट नहीं करना चाहते तो आपके लिए वॉकिंग या टहलना सबसे आसान वर्कआउट हो सकता है. ये एक एरोबिक एक्सरसाइज है जो कई बॉडी फंक्शन और मसल्स एक्टिविटी में सुधार करती है. हर रोज टहलने से आपके शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं, उनमें से कुछ फायदे हम आपको यहां बता रहे हैं.
ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है
रिसर्च से पता चला है कि हर रोज 15 मिनट पैदल चलने से पाचन में सुधार होता है. इससे ग्लूकोज को पचाने और ब्लड में शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है.
कमर का दर्द सही रहता है
हर रोज नियमित तौर पर 20-30 मिनट टहलने से कमर के दर्द से राहत मिलती है, मसल्स एक्टिव रहती हैं और बॉडी पोस्चर (Body Posture) बेहतर होता है.
मूड बेहतर होता है
अगर आपका मूड ठीक नहीं है और आप उदास महसूस कर रहे हैं तो टहलने निकल जाइए. क्योंकि वॉक आपके कॉगनिटिव फंक्शन्स को प्रभावित करती है.
स्किन को नैचुरल ग्लो मिलता है
टहलने से शरीर में रक्त का संचार बढ़ता है जिससे स्किन की ओर भी ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और आपकी स्किन नैचुरली ग्लो करने लगती है.