Bell Bottom Review: जानिए क्या है खास अक्षय कुमार की इस फिल्म में

Updated : Aug 19, 2021 12:43
|
Editorji News Desk

कोरोना काल के कहर के बाद किसी भव्य और बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्म का थिएटर में आना बॉलीवुड ही नहीं फिल्म प्रेमियों के लिए भी खुशी का सबब है और ये पहल हुई है, निर्देशक रंजीत एम तिवारी (Ranjit M Tewari) और निर्माता वाशु भगनानी की फिल्म 'बेल बॉटम' (Bell Bottom) से.

सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म की कहानी एक रॉ ऐजेंट (Raw Agent) की है, जिसे हम एक ऐसा अनसंग हीरो भी कह सकते हैं, जिसकी जांबाजी, सूझ-बूझ और साहस से हाइजेक हुए एक प्लेन के न केवल पैसेंजर बचा लिए जाते हैं बल्कि उस प्लेन को अगवा करने वाले आतंकवादियों को भी पकड़ लिया जाता है. फिल्म की पृष्ठ्भूमि अस्सी के दशक की है, जब देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी हुआ करती थीं. यह वो दौर था, जब देश में एक के बाद एक ऐसी घटनाएं हो रही थीं.

फिल्म का फर्स्ट हाफ कहानी और किरदारों को डेवलप करने के चक्कर में थोड़ा स्लो लगता है, मगर सेकंड हाफ में कहानी का थ्रिलर आस्पेक्ट फिल्म को मजबूत बनाता है. फिल्म के दूसरे भाग में कई टर्न और ट्विस्ट हैं, जो दर्शकों को बांधे रखते हैं. फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक बार फिर अपने हीरोइक अंदाज में नजर आते हैं. अस्सी के दशक को निर्देशक पर्दे पर साकार करने में कामयाब रहे हैं. हमारी तरफ से मिलते हैं फिल्म को 3 स्टार्स

ये भी पढ़ें: क्या फिल्मों में अभिनय करेंगे Neeraj Chopra?, फिल्ममेकर मधुर भंडारकर को मिला जवाब

Vaani KapoorAkshay KumarBell Bottom

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब